नोटबंदी नहीं इस सप्ताह वैश्विक कारणों से डाउन रहा स्टॉक मार्केट
NI Wire, Sat, 17 Dec 2016
पीछले महीने नोटबंदी के फैसलेे के कारण शेयर बाजार में गिरावट के बाद अब जब बाजार पटरी पर लौटने लगा था कि इस सप्ताह एक वैश्विक कारण से बाजार फिर गिरावट के साथ बंद हो गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बाद कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
शेयर बाजार में अप्रत्याशित 95 अंको की गिरावट
NI Wire, Wed, 14 Dec 2016
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 94.98 अंकों की गिरावट के साथ 26,602.84 पर और निफ्टी 39.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,182.45 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.09 अंकों की मजबूती के साथ 26707.91 पर खुला और 94.98 अंकों या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 26,602.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26736.34 के ऊपरी और 26547.05 के निचले स्तर को छुआ।
शेयर बाजार में तेेजी बरकरार
NI Wire, Tue, 13 Dec 2016
नोटबंदी के फैसले के बाद से लगातार हुई आर्थिक उतार चढ़ाव से जहां पिछल हफ्तों में बाजार तेजी से गिरने लगा था वहीं अब एक बार फिर बाजार अनवरत वृद्धि दर्ज हो रही है।
एक्सिस बैंक का लाइसेंस खत्म नहीं करेगा आरबीआई
NI Wire, Tue, 13 Dec 2016
एक्सिस बैंक का लाइसेंस खत्म करने की कार्रवाई की खबर को खारिज करते हुए बीते दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने लाइसेंस खत्म मामले में स्पष्ट करते हुए कहा कि वह एक्सिस बैंक का लाइसेंस खत्म करने की कार्रवाई नहीं कर रहा है।
मांग-आपूर्ति की खाई पाटने के लिए हैं 2000 के नोट: गुरुमूर्ति
NI Wire, Tue, 13 Dec 2016
भारत सरकार के नोटबंदी के फैसले के एक महीने पूरे हो जाने के बाद भी इस पर गतिरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आरएसएस समर्थित थिंक टैंक विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के महत्वपूर्ण सदस्य गुरुमूर्ति ने सोमवार को इस बाबत मीडिया से विमर्श किया।
Ads: