Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

सलमान बने टाॅप कमाऊ सेलिब्रिटी, शाहरूख को पीछे छोड़ा

NI Wire,    Sat, 24 Dec 2016
बाॅलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने किंग खान को पीछे छोड़ टाॅप वन कमाऊ सेलिब्रिटी बन गए है। फोर्ब्स इंडिया पत्रिका द्वारा जारी 2016 के सबसे ज्यादा कमाऊ सेलिब्रिटी 100 लोगों की सूची में सलमान ने किंग खान को पीछे छोड़ पहले नंबर की जगह ले ली है। उनकी सालाना अनुमानित आय करीब 270.33 करोड़ रुपये है।

रफी साहब के नाम पर चल पड़ी राहें

NI Wire,    Sat, 24 Dec 2016
बाॅलीवुड के महान गायक मोहम्मद रफी के 92वें बर्थडे के मौके पर शनिवार को देश में कई आयोजन किये गये। इस अवसर पर उनके नाम से दो स्मारक स्थल जुड़ जाएंगे। यह दोनों ही जगहें बांद्रा में हैं जहां रफी रहते थे। इनमें 16वीं सड़क का नाम रफी के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा हिल रोड-एस.वी रोड जंक्शन पर पहले से मौजूद स्मारक का रफी के फैन क्लब ने नवीनीकरण किया है, जिसका उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा। रफी का निधन 31 जुलाई 1980 को हुआ था।

बाॅलीवुड हस्तियों ने आमिर की फिल्म दंगल को सराहा

NI Wire,    Fri, 23 Dec 2016
नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म दंगल को दर्शको ने सिनेमा घरो में तो सराहा ही साथ ही बाॅलीवुड हस्तियों ने भी खूब सराहा। सलमान खान, जूही चावला, सोनाक्षी सिन्हा जैसी लोकप्रिय हस्तियों ने फिल्म दंगल को बेहतरीन बताया। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म दंगल में अभिनेता आमिर खान ने गीता फोगट के पिता व पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन महावीर फोगाट का किरदार निभाया है जो अपनी बेटियों को कुश्ती में प्रशिक्षित करते है।

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है फिल्म ‘बरेली की बर्फी’

NI Wire,    Thu, 22 Dec 2016
फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री कृति सैनन अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी, इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। सैनन ने इस बाबत पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनकी फिल्म बरेली की बर्फी एक प्यारी फिल्म है, जिसकी शूटिंग का पहला शेड्यूल उन्होने बहुत ही तेजी के साथ पूरा किया है।

सीरियल की शूटिंग के दौरान घायल हुए सरताज और ईशा

NI Wire,    Thu, 22 Dec 2016
ज़ी टीवी पर प्रसारित हो रहे लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘एक था राजा, एक थी रानी’ के अभिनेता सरताज गिल और अभिनेत्री ईशा सिंह शूटिंग के दौरान घायल हो गए।

More Stories
   7   8   9   10   11   12   13   14   15   16   17   18   19   20   21   22   23   24   25     

Ads:

Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.