भारत जम्मू-कश्मीर की जनसांख्यिकी बदल रहा है: पाक
NI Wire, Fri, 23 Dec 2016
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा और आतंक के मसले को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। अन्तरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के बावजूद दोनो देश अब भी आमने सामने हैं । इसी सिलसिले में पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत पर जम्मू एवं कश्मीर की जनसांख्यिकी स्वरूप को बदलने के लिए जम्मू क्षेत्र में गैर कश्मीरी हिंदुओं को बसाने का आरोप लगाया।
केजरीवाल व सिसोदिया ने जंग से की मुलाकात
NI Wire, Fri, 23 Dec 2016
दिल्ली के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे चुके नजीब जंग से मिलने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनके निवास पर पहुंचे। अपने घंटेभर चली मुलाकात को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जंग इस्तीफे के बारे में पहले से सोच रहे थे। जंग इस्तीफे को लेकर परेशान नहीं है।
ममता ने शुरू किया मोदी हटाओ, देश बचाओ अभियान
NI Wire, Fri, 23 Dec 2016
नोटबंदी से नाखुश पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नये साल से सड़क पर उतर रहीं है। ममता बनर्जी ने पीएम खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान करते हुए गुरूवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक जनवरी से मोदी हटाओ, देश बचाओ नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यह एक मात्र नारा है। हम लोग एक जनवरी से राज्य भर में इस नारे के साथ सड़कों पर उतरेंगे।
आरबीआई ने बिना पूछताछ नगदी जमा करने का अवसर बढ़ाया
NI Wire, Fri, 23 Dec 2016
पुराने नोटों को जमा करने को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने राहत भरी खबर दी है। गुरूवार को आरबीआई ने लागों को बिना पूछताछ के नगदी जमा करने के अवसर को बढ़ा दिया है। इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि लोग बैंकों में 30 दिसंबर तक एक से अधिक बार पुराने नोटों को जमा कर सकते है। आरबीआई का यह फैसला एक दिन पूर्व जारी अधिसूचना को वापस लेने के बाद आया है।
उप्र चुनावः पीएम ने बजाया चुनावी बिगुल
NI Wire, Fri, 23 Dec 2016
बीते लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 71 सीटों पर विजय प्राप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी अपना प्रभुत्व जमाने के लिए अपनी कमर कस चुकी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी सिलसिले में एक जनरैली को सम्बोधित करने बनारस पहुंचे। बनारस में दिए गए उनके भाषण का अंश निचे दिया गया है।
Ads: