नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने अईएएनएस को बताया, "आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा।"राजधानी में शुक्रवार सुबह दृश्यता 400 मीटर रहेगी। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 91 प्रतिशत थी। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।--आईएएनएस
|
|
Comments: