Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

मनोज तिवारी विकास कार्य के लिए देंगे ढेड करोड़ रुपये

New Delhi, Thu, 19 Jan 2017 NI Wire

दिल्ली भाजपा के कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मनोज तिवारी द्वारा झुग्गी बस्तियों, गांवों में उनके प्रवास पर बनाई गई एक छोटी डाॅक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मासिक पत्रिका भाजपा संदेश का एक बार फिर प्रकाशन प्रारम्भ किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने सांसद निधि से गांव के विकास कार्यो के लिए ढेड़ करोड़ रुपये देने का एलान किया।

तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नव-निर्माण के लिये किये जा रहे आर्थिक परिवर्तनों की सराहना करता हूं। जिस दृढ़ निश्चय से प्रधानमंत्री ने विमुद्रीकरण की घोषणा की और घोषित 50 दिनों के भीतर लोगों के सामने आई समस्याओं का भारत सरकार ने निवारण किया उसके लिये हम सब उनके आभारी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में नगदी रहित अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए भारत सरकार जो कार्य कर रही है, वह देश के हर नागरिक के साथ भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता भी सरकार को सदयोग दे रहे है।

मनोज तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष में मोदी सरकार के कार्यक्रमों के माध्यम से एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन मंे दिल्ली प्रदेश भाजपा पंडित जी के एकात्म मानववाद पर काम करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक देश की प्रगति का लाभ पहुंचाने को कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने को हैं और दो वर्षों में दिल्ली की स्थिति बदहाल हो गई है। इसी सबके चलते मेरी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के तुरंत बाद मैंने पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग से आम नागरिकों के बीच जाने का निर्णय लिया और झुग्गी बस्तियों एवं गांवों में रात्रि प्रवास एवं देहात जनसंवाद की श्रृंखला प्रारम्भ की है।

आगे तिवारी ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि मैं यह मानता हूं कि विमुद्रीकरण की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चाहें बैंकों की लाइन में लोगों की सेवा का कार्य हो या फिर जनता में इसके लाभ को चर्चा में लाने का कार्य सभी के लिये सक्रियता से कार्य किया। 40 दिन की अल्प अवधि में भारतीय जनता पार्टी संगठन के माध्यम से हमने लगभग 1500 छोटे-बड़े कार्यक्रम मोबाइल एप्प बैंकिंग के प्रचार के लिये आयोजित किये हैं।

तिवारी ने दिल्ली में निकट भविष्य में होने वाले निगम चुनाव और 22 विधानसभाओं के संभावित उपचुनाव की भी चर्चा की और कहा कि आगामी तीन माह भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को संगठन के लिये समर्पित करने होंगे ताकि हम नगर निगम चुनाव जीतकर दिल्ली में केजरीवाल सरकार के अंत का प्रारम्भ कर सकें।

इस दौरान बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री पी. मुरलीधर राव ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्री श्याम जाजू एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल की उपस्थिति में कार्यकारिणी के समापन सत्र को संबोधित किया।

 


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.