Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

केजरीवाल के घर के बाहर से 120 भाजपा पार्षद गिरफ्तार

नई दिल्ली, Fri, 13 Jan 2017 IANS

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे 120 से अधिक भाजपा पार्षदों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए धन जारी करने की मांग कर रहे थे।

केजरीवाल से चौथे दिल्ली वेतन आयोग (एफडीएफसी) के अनुसार नगर निगम का धन जारी करने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के समूह का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा पार्षद सुभाष आर्या कर रहे थे।

पुलिस ने जबरन आंदोलनकारियों को वहां से हटाया और सिविल लाइंस और मौरिस नगर पुलिस स्टेशन ले गए।

पिछले कुछ महीनों में वेतन न मिलने के कारण पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईएमसीडी) के सफाई कर्मचारियों द्वारा एक सप्ताह तक हड़ताल के मद्देनजर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

हड़ताली कर्मचारियों ने 9 जनवरी को शाहदरा स्थित ईडीएमसी मुख्यालय के बाहर केजरीवाल के खिलाफ उनका पुतला जलाकर प्रदर्शन किया था।

वहीं, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मजदूरों का वेतन ने देने पर बजट की कमी का हवाला दिया है।

एमसीडी ने एफडीएफसी 2009 में प्रांसगिक खंड को निश्तित न कर पाने को लेकर दिल्ली सरकार पर बजट संकट का आरोप लगाया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर नगर निगम के लिए स्थिति खराब हुई।

बहुमत के साथ एमसीडी का नियंत्रण भाजपा के पास है।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.