काठमांडू, 8 जनवरी (आईएएनएस)| दो भारतीय नागरिकों को रविवार को काठमांडू में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। नेपाली पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए दीन दया राव (25) और मनोज कुमार त्रिपाठी (25) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं।
नेपाल के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अनुसार उनके पास से 21 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।--आईएएनएस
|
Comments: