भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरे का असर कम रहा, पर ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान चंबल व ग्वालियर संभागों में कोहरा पड़ने के आसार जताए हैं।
भाोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, इंदौर का 11.9 डिग्री, ग्वालियर का 8.6 डिग्री और जबलपुर का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री, इंदौर का 28 डिग्री, ग्वालियर का 27.8 डिग्री और जबलपुर का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।--आईएएनएस
|
Comments: