Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

'सरवन' में प्रियंका चोपड़ा के पिता का शबद गायन

मुंबई, Tue, 03 Jan 2017 IANS

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि आगामी पंजाबी फिल्म 'सरवन' के निर्माण का एक कारण यह भी है कि वह उसमें अपने पिता का गाया शबद शामिल करना चाहतीं थीं। प्रियंका ने मंगलवार को गीत का एक लिंक साझा करते हुए कहा, "मेरे पिता डॉ. अशोक चोपड़ा द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के लोकप्रिय शबद का गायन। 'सरवन'।"

प्रियंका ने कहा, "सरवन बनाने का एक मूल कारण। आप सभी के साथ इसे साझा करने से खुद को नहीं रोक सकती। आप याद आते हैं, डैड।"

प्रियंका ने कहा, "उन्होंने गीत रिकॉर्ड किया था और हम उसे रिलीज करने वाले थे, लेकिन उसके बाद वह बीमार हो गए..जब मैं यह सुनती हूं तो ऐसा लगता है कि वह मेरे पास ही हैं।"

कैंसर से जूझते हुए 2013 में प्रियंका के पिता का निधन हो गया था। प्रियंका को उनसे बेहद लगाव था। उन्होंने अपनी कलाई पर 'डैडीज लिटिल गर्ल' का टैटू बनवाया हुआ है।

'सरवन' प्रियंका के प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्च र्स के तहत दूसरी फिल्म है। फिल्म में अमरिंदर गिल, रंजीत बावा और सिमी चाहल हैं।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.