पटना, 30 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार सरकार द्वारा मनोरंजन कर बढ़ाए जाने के विरोध में पटना सहित राज्यभर में केबल ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने के कारण केबल का प्रसारण बंद है, जिस कारण लोग टेलीविजन नहीं देख पा रहे हैं। केबल ऑपरेटर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर चले गए हैं। वे आठ बजे रात तक हड़ताल पर रहेंगे।
केबल ऑपरेटर एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने मनोरंजन कर 15 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। ऐसे में राज्य के एक हजार से ज्यादा केबल ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सांकेतिक हड़ताल के बाद भी अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, तब आठ जनवरी, 2017 से केबल ऑपरेटर बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।सचिव ने दावा किया कि बिहार की तुलना में झारखंड, पश्चिम बंगाल व गुजरात जैसे राज्यों में मनोरंजन कर काफी कम है।--आईएएनएस
|
|
Comments: