मनीला, 25 दिसंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तूफान नोक-टेन के पूर्वी फिलीपींस तट पर पहुंचने के साथ इसकी तीव्रता बरकरार है। इससे वहां रविवार को भूस्खलन होने की उम्मीद है। तूफान के द्वीप समूह में बुधवार तक रहने की आशंका है। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी पागासा (पीएजीएएसए) ने कहा कि तूफान से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और 215 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंके चल रहे हैं। इस तूफान को फिलीपींस में नीना के नाम से जानते हैं। तूफान बिकोल इलाके के काटाड्यूटन द्वीप से 150 किलोमीटर दूर स्थित है।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, करीब 76,300 लोगों को अस्थायी तौर से खेल के मैदानों और इलाके के स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है। ये लोग श्रेणी-4 के तूफान से प्रभावित होंगे। इसे पांच स्तरीय माप प्रणाली में दूसरा स्थान दिया गया है।अलबे प्रांत के गवर्नर ने कहा कि हटाए जाने का कार्य जारी है। इसमें लोगों की संख्या दस लाख से ऊपर जा सकती है।इन्क्वायरर अखबार के मुताबिक, अधिकारियों ने करीब एक दर्जन प्रांतों में चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तूफान के गुजरने से भारी बारिश होने की उम्मीद है।तूफान की वजह से हजारों लोगों को अपनी क्रिसमस यात्रा की योजना रद्द करनी पड़ी है।नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि तूफान के मनीला से गुजरने के दौरान देश की राजधानी में निनोय एक्वीनो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संचालन प्रभावित हो सकता है।--आईएएनएस
|
|
Comments: