पटना, 24 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 15 डिग्री सेल्सियस, गया का 10.9 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।पटना और गया का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।--आईएएनएस
|
|
Comments: