नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत और दृश्यता 100 मीटर रही।भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है।"दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।--आईएएनएस
|
|
Comments: