अपने एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई तट के करीब अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक के लिए जल पूजा किया। पीएम यहां भारतीय तट रक्षक के एक होवरक्राफ्ट से पूजा करने पहुंचे।
पीएम मोदी यहां शिरकत करने के लिए दोपहर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की।
मोदी सेबी के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स के नए परिसर का उद्घाटन करने के लिए हवाईअड्डे से रायगढ़ के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि छत्रपति शिवाजी के इस भव्य स्मारक के निर्माण में 3,600 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शिव स्मारक का निर्माण अरब सागर में मुंबई तट से 1.5 किलोमीटर दूर होगा।
जल पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल सी.विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अन्य लोग मौजूद थे।
बता दें कि भारतीय तट रक्षक का होवरक्राफ्ट शनिवार दोपहर गिरगाउम चैपाटी से रवाना हुआ, जिसमें महान मराठा योद्धा के वंशज उडयन राजे भोसले तथा शंभाजी राजे भोसले भी अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद थे।
परियोजना के लिए अरब सागर में चिन्हित जगह पर मोदी ने जल पूजा के लिए तांबे के एक पात्र से जल छिड़का और कुछ मिट्टी रखी।
स्रोत--आईएएनएस
|
|
Comments: