सड़क दुर्घटना में घायल हुए केन्द्रीय रेल मंत्री मनोज सिन्हा को सर्जरी के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सिन्हा शुक्रवार को सड़क मार्ग द्वारा बाराबंकी से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना में मंत्री के बाये हाथ में फ्रैक्चर आ गया था। जिसके बाद डाॅक्टर ने एम्स रेफर कर दिया।
मंत्री के दुर्घटना की सूचना देते हुए उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) के प्रवक्ता संजय यादव ने कहा कि मनोज सिन्हा के बाएं कंधे और कोहनी के बीच में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर से नई दिल्ली आने वाले विमान में हैं।
गौरतलब है कि गाजीपुर से भाजपा के सांसद मनोज सिन्हा को शुक्रवार देर रात गोरखपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के बाद ललित नारायण मिश्रा रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि सिन्हा सड़क मार्ग द्वारा एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कुशीनगर जा रहे थे कि तभी उनके साथ यह दुर्घटना घटी।
स्रोत--आईएएनएस
|
|
Comments: