पटना, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह कोहरे का असर बना रहा। मौसम विभाग ने हालांकि दिन चढ़ने पर धूप निकलने के असार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, "अगले एक-दो दिनों तक वातावरण में नमी के कारण सुबह और शाम में कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। धूप देर से निकलने के बाद भी तापमान में खास गिरावट नहीं होगी।"पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 14.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 10.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 12़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।पटना का गुरूवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।--आईएएनएस
|
|
Comments: