भोपाल, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह चली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है, शुक्रवार की सुबह हवाओं से ठिठुरन का असर बना रहा। वहीं मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठिठुरन से कुछ राहत दिलाई मगर हवाओं के झोकों ने सिहरन पैदा कर दी।राज्य के कई हिस्सों के न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने रीवा, शहडोल संभाग के अलावा दमोह व रायसेन में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।राज्य के मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 7.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।--आईएएनएस
|
|
Comments: