चेन्नई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि को शुक्रवार को कावेरी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर वापस आ गए हैं।
अस्पताल से जारी बयान के मुताबिक, करुणानिधि को सांस लेने में तकलीफ की वजह से भर्ती कराया गया था। सेहत में सुधार के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।हालांकि, चिकित्सकों ने करुणानिधि को लोगों से मिलने से मना किया है और पूरी तरह आराम की सलाद दी है।अस्पताल के मुताबिक, करुणानिधि (92) को सांस लेने में कठिनाई, जुकाम और अपच की शिकायत के बाद गुरुवार देर रात कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अधिकारियों ने बताया, "उनकी हालत स्थिर है। उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।"करुणानिधि को इस महीने दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले पहली दिसंबर को भी उन्हें शरीर में पानी की कमी एवं आहार की समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद सात दिसंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।--आईएएनएस
|
|
Comments: