टोक्यो, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)| मध्य जापान के एक रेस्त्रां में गुरुवार को आग लगने से आसपास के 140 भवन उसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मध्य इटोगावा के रेस्त्रां में यह आग सुबह (स्थानीय समयानुसार) लगभग 10.30 बजे लगी। जापान के समुद्र तट पर स्थित नीगाता प्रांत में इटोगावा में लगभग 45,000 लोग रहते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तेज हवाओं की वजह से आग रेस्त्रां के आस-पास फैलने लगी। आग की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल हो गईं।आग पर दस घंटे बाद काबू पाया गया। 360 घरों के 740 से अधिक लोगों को घर खाली करने की सलाह दी गई।स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, जापान में भूकंप और सुनामी को छोड़कर 20 सालों में यह सबसे भयावह आग की घटना है।--आईएएनएस
|
|
Comments: