नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय महाकाव्यों और पुराणों के विशेषज्ञ नृसिंह प्रसाद भादुड़ी और साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016 के लिए चुने जाने वाले अन्य लेखकों को बधाई दी। ममता ने ट्वीट किया, "नृसिंह प्रसाद भादुड़ी और विभिन्न भाषाओं के अन्य सभी लेखकों और कवियों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016 के लिए बधाई।"
भादुड़ी को उनकी पुस्तक 'महाभारतेर अष्टादशी' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है।अंग्रेजी उपन्यासकार जेरी पिंटो और हिंदी लेखिका नासिरा शर्मा को भी साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।इस सम्मान के तहत लेखकों को एक शाल, स्मृति पट्टिका और 1,00,000 रुपये का चेक पुरस्कार राशि के तौर पर 22 फरवरी 2017 को दिया जाएगा।--आईएएनएस
|
|
Comments: