मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)| देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 262.78 अंकों की गिरावट के साथ 25,979.60 पर और निफ्टी 82.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,979.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 18.31 अंकों की गिरावट के साथ 26224.07 पर खुला और 262.78 अंकों या 1.00 फीसदी गिरावट के साथ 25,979.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26248.45 के ऊपरी और 25940.14 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 17.45 अंकों की कमजोरी के साथ 8,043.85 पर खुला और 82.20 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 7,979.10 पर बंद हुआ।बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 176.07 अंकों की गिरावट के साथ 11808.57 पर और स्मॉलकैप 149.06 अंकों की गिरावट के साथ 11801.82 पर बंद हुआ।बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (2.78 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.09 फीसदी), दूरसंचार (1.95 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.90 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.70 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।--आईएएनएस
|
|
Comments: