जबलपुर, 21 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि रामायण आज के दौर में नैतिकता की प्रेरणा देने वाला सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। उन्होंने कहा, "भगवान राम जन-मानस के रोम-रोम में और हमारी सांस में बसे हैं। वे हमारा अस्तित्व, हमारे आराध्य और हमारे प्राण हैं।"
जबलपुर के मानस भवन में वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि भगवान राम पर लिखित ग्रंथ रामायण अपने आप में अद्वितीय है। ग्रंथ में भगवान राम के व्यक्तित्व एवं तत्व का मनमोहक चित्रण किया गया है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाहक डॉ. कृष्णगोपाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन चरित्र लोगों के मन में इस प्रकार बैठ गया कि वह हर दिन नया लगता है। उन्होंने कहा कि देश की कोई ऐसी प्रांतीय भाषा नहीं है, जिसमें राम के चरित्र का वर्णन न हो।कांफ्रेंस को संस्ति राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा और आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने भी संबोधित किया। इस मौके पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया।--आईएएनएस
|
|
Comments: