Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

पीडब्ल्यूएल : ओलम्पिक पदक विजेताओं पर होगी सबकी नजर

नई दिल्ली, Wed, 21 Dec 2016 IANS

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| इस बार प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) में दो ओलिम्पिक चैम्पियन सहित कुल 18 पदक विजेता मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इसमें ओलम्पिक और विश्व चैम्पियनशिप के मौजूदा पदक विजेता शामिल हैं। इसके अलावा महाद्वीपीय खेलों के नौ मौजूदा चैम्पियनों पर भी सबकी नजरें रहेंगी। इस लीग के दूसरे संस्करण का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दो जनवरी से हो रहा है।

इस बारे में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूएल सीजन-2 पिछली बार से भी अधिक आकर्षक होगा। इस बार भारतीय पहलवानों को अधिक कड़े मुकाबलों से गुजरना होगा। यह अनुभव भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके काम आएगा।

शरण ने कहा कि इस बार 57 किलोग्राम वर्ग में ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियन व्लादीमिर खिनचेंगाशिविली और 75 किलोग्राम के महिला वर्ग में विश्व चैम्पियन कनाडा की एरिका वीब मुख्य आकर्षण होंगी। सभी टीमों ने इनके खिलाफ रणनीति बनानी शुरू कर दी होगी। लीग में रियो ओलिम्पिक के रजत पदक विजेता अजरबेजान के असगारोव तोरगुल (65 किलोग्राम), मारिया स्टैडनिक (48 किलोग्राम) और मारिया मामाशुक (75 किलोग्राम) हैं, जबकि स्वीडन की सोफिया मैटसन (53 किलोग्रामद्ध) और जेनी फ्रेनसन (75 किलोग्राम), बुल्गारिया की एलित्सा यानकोवा (48 किलोग्राम), अजरबेजान के जैब्रिएल हसानोव (74 किलोग्राम), ट्यूनीशिया की मारवा अमरी (58 किलोग्राम) और साक्षी मलिक (58 किलोग्राम) रियो ओलिम्पिक के कांस्य पदक विजेता हैं।

इस तरह इस सीजन में रियो के कुल 11 पदक विजेताओं पर सबकी निगाहें रहेंगी। इसके अलावा इसमें लंदन ओलिम्पिक के कांस्य पदक विजेता लीवान लोपेज (74 किलोग्राम) जैसे अनुभवी पहलवान भी होंगे।

शरण ने बताया कि 70 किलोग्राम में कुबार्नालिऊ के अलावा व्लादिमिर (57 किलोग्राम) के रूप में दो विश्व चैम्पियन होंगे, जबकि अब्दुसलाम गाडिसोव (70 किलोग्राम), सोफिया मैटसन (53 किलोग्राम), ओडुनायो (53 किलोग्राम), वैसलिसा मारजाल्यूक (75 किलोग्राम) और एरडेनबायर बेखबायर (57 किलोग्राम) ओलिम्पिक के कांस्य पदक विजेता हैं।

इसके अलावा, कुल नौ महाद्वीपीय खेलों के चैम्पियन भी मैदान में होंगे, जिनमें बेकजोद अब्दुरखनोव (70 किलोग्राम), गाब्रिएल हसानोव (74 किलोग्राम), अब्दुसलोम गाडिसोव (97 किलोग्राम), रेनेरिस सलास पेरेज (97 किलोग्राम), कैस्टिलो हिडाल्गो कैरोलिना (48 किलोग्राम), मारिया स्टैडनिक (48 किलोग्राम), सोफिया मैटसन (53 किलोग्राम), वैसेलिसा मारजाल्यूक (75 किलोग्राम), ओडुनायो (53 किलोग्राम) शामिल हैं।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.