Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

झांसी व लखनऊ सहित 5 जिलों में खुलेंगे कैंसर सेंटर : नड्डा

झांसी, Wed, 21 Dec 2016 IANS

झांसी, 21 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रदेश में झांसी, अलीगढ़, लखनऊ सहित पांच जगह टरशरी कैंसर सेंटर खोले जाएंगे, जिनमें कैंसर पीड़ितों का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं जमीनी स्तर पर बदहाल हैं।

150 करोड़ रुपये की लागत से झांसी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेंटर भवन का बुधवार को शिलान्यास करते हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, "जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं है। लोगों को बेहतर उपचार के लिए अपने जनपद से बाहर जाना पड़ता है।"

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार 70 स्वास्थ्य केंद्रो को अपग्रेड करेगी। साथ ही पांच जिला अस्पतालों को मेडिकल कालेज बनाया जाएगा। प्रदेश में झांसी, अलीगढ़, लखनऊ सहित पांच जगह टरशरी कैंसर सेंटर खोले जाएंगे, जिनमें कैंसर पीड़ितों का इलाज होगा। झांसी में भी 45 करोड़ रुपये की लागत से टरशरी कैंसर सेंटर बनाया जाएगा।"

नड्डा ने कहा, "पिछले पांच सालों में हमने देश को पोलियो मुक्त बनाया है। केंद्र की मोदी सरकार में अब कोई भी डायलिसिस की बीमारी से नहीं मरेगा, हर बीपीएल मरीज को मुफ्त इलाज मिलेगा।"

वहीं समारोह में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा, "मोदी सरकार तेजी से काम करना सिखाती है। बुंदेलखंड का मक्का कहे जाने वाले झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं, सुविधाएं नहीं। प्राइवेट प्रेक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टरों को अपने में सुधार लाना चाहिए। क्योंकि डॉक्टर और शिक्षक के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा रहती है।"

उन्होंने कहा, "निजी अस्पताल कसाई खाना लगते हैं, जहां 40 हजार रुपये का बिल 4 लाख रुपये का बनता है। शिक्षा और स्वास्थ का निजीकरण घातक है।" उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस महकमे में ऊपर वाले मलाई खाते हैं, नीचे वाले पुलिस के जवान धक्के खाता है।

उन्होंने घोषणा की कि सांसद निधि से जनपद में स्टेडियम बनेगा।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.