मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'पद्मावती' के लिए घुड़सवारी के साथ-साथ तलवारबाजी भी सीख रहे हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहिद राजा रावल रतन सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे। इस किरदार में ढलने के लिए शाहिद घुड़सवारी और तलवारबाजी सीख रहे हैं।
शाहिद के करीबी सूत्र ने बताया, "हर काम में सौ फीसदी ऊर्जा देने वाले शाहिद ने व्यक्तिगत ट्रेनर रखा है, जिससे वह घुड़सवारी और तलवारबाजी सीखने में व्यस्त हैं। अभिनेता सबकुछ सही और वास्तविक चाहते हैं। फिल्म के लिए वह रात को शूटिंग कर रहे हैं और दिन में प्रशिक्षण लेते हैं।"फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में हैं।--आईएएनएस
|
|
Comments: