कोलंबो, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| श्रीलंका की नौसेना ने देश के उत्तरी समुद्र क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने में तट रक्षक को मदद दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मछली पकड़ने वाले दो भारतीय जहाजों को जब्त कर लिया गया।
मछुआरों तथा उनके जहाजों को मन्नार शहर लाने के बाद उन्हें मत्स्य पालन विभाग को सौंप दिया गया है, जो आगे की कार्रवाई करेंगे।मत्स्य पालन मंत्री महिंदा अमरवीरा ने कहा कि नौसेना तथा तट रक्षकों द्वारा लगातार गश्ती के कारण श्रीलंका की समुद्री सीमा में भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ने की घटना में 50 फीसदी तक कमी आई है।मंत्री ने कहा कि पिछले साल से पहले जब्त की गई सभी नौकाओं को भारत को लौटा दिया गया है।उन्होंने हालांकि कहा कि मछुआरों को मानवीय आधार पर छोड़ दिया गया और श्रीलंकाई समुद्र सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले भारतीय मछुआरों को श्रीलंका गिरफ्तार करता रहेगा।मंत्री ने कहा कि लंबे वक्त से अटके मछुआरों के विवादों को सुलझाने के लिए श्रीलंका तथा भारत और बाचतीत करेंगे।भारतीय विदेश मंत्री और मत्स्य पालन मंत्री दो जनवरी, 2017 को कोलंबो में वार्ता में शामिल हो सकते हैं।--आईएएनएस
|
|
Comments: