मास्को, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंकारा में रूसी राजदूत की हत्या और बर्लिन में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के आदेश दिए हैं। पुतिन ने खुफिया सेवाओं से रूस और विदेश में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने और विदेशों में कूटनीतिज्ञों और उनकेकर्मचारियों की सुरक्षा को मजबूत करने का आदेश दिया है।
उन्होंने जर्मनी की राजधानी में क्रिसमस बाजार में सोमवार रात हुए आतंकी हमले जैसे हमलों को रोकने के लिए अन्य देशों की खुफिया सेवाओं के साथ घनिष्ठ सहयोग का भी आदेश दिया है।रूसी राष्ट्रपति ने आतंकवादियों और उनके नेताओं को निष्क्रिय करने, आतंकवादी अपराधों को रोकने और आतंकवाद के वित्त पोषण पर लगाम जैसे अधिक आतंकवाद-रोधी उपायों का आह्वान किया।पुतिन ने अंकारा में एक तुर्की पुलिसकर्मी के हाथों अलेप्पो में रूसी भूमिका का बदला लेने के इरादे से की गई रूसी राजदूत की हत्या को विशेष रूप से दर्दनाक करार दिया।इसके साथ ही उन्होंने बर्लिन हमले की भी निंदा की।--आईएएनएस
|
|
Comments: