Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

मप्र में अटल जी के जन्म दिन पर शुरू होगा नगर उदय अभियान

भोपाल, Wed, 21 Dec 2016 IANS

भोपाल, 21 दिसंबर (आईएएनएस)| पूर्व प्रधानमत्रंी अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर से मध्य प्रदेश में नगर उदय अभियान शुरू किया जाएगा, जो प्रदेश के 378 नगरीय निकाय में तीन चरणों में पांच फरवरी तक चलेगा। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान का पहला चरण 25 से 28 दिसम्बर, दूसरा चरण 3 से 15 जनवरी तथा तीसरा चरण 20 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा।

नगर उदय अभियान का मूल उद्देश्य नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का मूल्यांकन करना तथा उसे मानक-स्तर तक ले जाना है। साथ ही नगरीय क्षेत्र में मलिन बस्ती में निवास करने वाले निम्न आय वर्ग के नागरिकों तक जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा नगरीय विकास के लिए किए गए कार्यो से लोगों को अवगत कराना है। इसके अलावा नगर विकास की योजना में नागरिकों तथा अन्य संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना भी इसका लक्ष्य है।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.