Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

जनरल दलबीर सिंह ने किया मध्य कमान मुख्यालय का दौरा (फोटो सहित)

लखनऊ, Tue, 20 Dec 2016 IANS

लखनऊ, 20 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। थल सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह ने मंगलवार को लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया। जनरल दलबीर सिंह के लखनऊ पहुंचने पर मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल बलवंत सिंह नेगी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जनरल दलबीर सिंह ने लखनऊ छावनी स्थित सूर्या प्रेक्षागृह में स्टेशन के सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया। जनरल सिंह का संदेश मध्य कमान के अंतर्गत आनेवाले परिक्षेत्रों में सैन्य अधिकारियों को विडियो स्ट्रीम किया गया। अपने संबोधन में ले. जनरल दलबीर सिंह ने सेंट्रल सेक्टर में किए गए विकास कार्यों सहित कौशल क्षमता को बढ़ाने तथा समकालीन एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए की गई आॅपरेशनल तैयारियों पर संतोष जाहिर किया।

जनरल सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय सेना किसी भी प्रकार कि चुनौतियों से निपटने के लिए तत्पर है।’’ जनरल दलबीर सिंह ने साइबर सिक्यूरिटी व हमेशा परिवर्तित आतंकवाद धमकियों के प्रति सजग रहने को कहा।

जनरल सिंह ने पूर्वज वरिष्ठ सैन्यकर्मियों के आदर्शों को अपनाने तथा भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से मिलकर उनसे जुड़े कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत रहने की जरूरत पर जोर दिया।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.