Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

कितने बुरे हैं आपके बॉस?

न्यूयॉर्क, Tue, 20 Dec 2016 IANS

न्यूयॉर्क, 20 दिसंबर (आईएएनएस)| बुरे बॉस अपने कर्मचारियों के तनाव को बढ़ाने में खास भूमिका निभाते हैं। यह दो तरह के हो सकते हैं 'खराब' जिनका व्यवहार विनाशकारी होता है या 'बेकार' जो अपने कार्य में खुद ही बहुत अच्छे नहीं होते। एक शोध में शोधकर्ताओं ने यह वर्गीकरण किया है। अमेरिका के बिंघमटन विश्वविद्यालय के सेथ एम. स्पेन ने कहा, "बेकार बॉस आपको हानि नहीं पहुंचाना चाहते। कौशल के आभाव या अन्य व्यक्तित्व की कमियों के कारण वे अपने कार्य में बहुत अच्छे नहीं होते। इसी वजह से हम उन्हें बेकार कहते हैं।"

स्पेन ने कहा, "दूसरी तरफ खराब बॉस अपने विनाशकारी व्यवहार से खुद की तरक्की के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते है।"

इस तरह के बॉस का तीन मानकों धूर्तता, अहंकार और मनोरोग पर मूल्यांकन किया गया।

स्पेन ने कहा, "खराब मालिक वे हैं जो दूसरे के कष्ट और परेशानियों का आनंद उठाते हैं। इसके मायने हैं कि वह दैनिक जीवन में लोगों को परेशान और अपमानित कर रहे हैं।"

अध्ययन में पाया गया कि टीम का बॉस एक लेंस की तरह होता है जिससे लोग अपने कार्य अनुभव को देखते हैं। ऐसे में इस तरह के बेकार या खराब बॉस कर्मचारियों के तनाव का एक बड़ा कारण हो सकते हैं।

यह अध्ययन खराब मालिकों के वर्गीकरण और व्यवहार की पहचान के लिए किया गया जिससे कार्यस्थल पर तनाव में कमी लाने में मदद मिल सके।

स्पेन ने कहा, "हम मानते हैं कि ये बातें कर्मचारी विकास और करियर उन्नति के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।"

शोध का प्रकाशन 'जर्नल रिसर्च इन आक्यूपेशनल स्ट्रेस एंड वेल-बीइंग' में हुआ है।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.