नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की धुंध रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह में हल्की धुंध रहेगी।"
मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 79 फीसदी दर्ज की गई। अधिकत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।--आईएएनएस
|
|
Comments: