2011 से शुरू हुए अब तक के इस 53वें मिशन में सात जहाज और 190 कानून लागू करने वाली एंजेसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जहाज दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के सिशुआन्गबाना के ग्वानलेई तट से रवाना हो गए हैं और यह 500 किलोमीटर तक यात्रा करेंगे।
संयुक्त गश्त की शुरुआत 2011 में समुद्री अपराधों पर सुरक्षा चिंताओं से निपटने के लिए हुई थी। 5 अक्टूबर 2011 में डकैतों के गिरोह ने थाईलैंड के समुद्री क्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों का अपहरण कर 13 चीनी नाविकों की हत्या कर दी थी।--आईएएनएस
|
|
Comments: