Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

मकर संक्रांति पर गोरखपुर से बढ़नी व नौतनवा के बीच स्पेशल ट्रेन

, Tue, 20 Dec 2016 IANS

इसके अतिरिक्त 12 से 15 जनवरी तक नौतनवा से गोरखपुर एवं 13 से 16 जनवरी तक गोरखपुर से नौतनवा तक एक जोड़ी मेला विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। इन दोनों जोड़ी गाड़ियों का गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर एवं गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर के बीच सभी स्टेशनों पर एक मिनट ठहराव का निर्णय लिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 55095 गोरखपुर-बढ़नी मेला विशेष गाड़ी गोरखपुर से 20.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन (देर रात) बढ़नी 00.10 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 55096 बढ़नी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी बढ़नी से 2.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 6.40 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह 55097 नौतनवा-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी नौतनवा से 22.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर 1.30 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में 55098 गोरखपुर-नौतनवा मेला विशेष गाड़ी गोरखपुर से 2.15 बजे प्रस्थान कर नौतनवा 5.30 बजे पहुंचेगी।

यादव ने बताया, "इसके अतिरिक्त 12 से 15 जनवरी तक गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर के बीच चलने वाली 55039/55040, 55141/55142, 55043/55044, 55069/55070 तथा 55051/55052 सवारी गाड़ियों में साधारण द्वितीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 15019/15020 गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का एक मिनट का ठहराव नकहा जंगल, मानीराम एवं कैंपियरगंज स्टेशनों पर 13 से 15 जनवरी तक प्रदान किया जाएगा।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.