ब्रसेल्स, 20 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। यूरोपीय संघ (ईयू) परिषद ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध सीमा छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह प्रतिबंध 31 जुलाई 2017 तक कायम रहेगा। परिषद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 15 दिसंबर को यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन में मिंस्क समझौतो के कार्यान्वयन का आकलन करने के बाद यूरोपीय संघ के नेताओं ने नए सिरे से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
पूर्वी यूक्रेन में छिड़े संघर्ष के दौरान रूस की कथित महत्वपूर्ण भूमिका होने के कारण यूरोपीय संघ ने जुलाई और सितंबर 2014 में रूस पर प्रतिबंध लगाया था।--आईएएनएस
|
|
Comments: