Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

करीना के बच्चे की खबर सुन विह्वल हुआ : रणधीर कपूर

मुंबई, Tue, 20 Dec 2016 IANS

मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)| दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर खान ने मंगलवार सुबह एक बेटे को जन्म दिया है। रणधीर का कहना है नाना बनने की खबर सुनकर वह अत्यंत विह्वल हो उठे। उनका पूरा परिवार इस खबर से बेहद उत्साहित है। रणधीर ने खुशी प्रकट करते हुए दोस्तों और प्रशंसकों को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

रणधीर ने आईएएनएस को बताया, "पूरा परिवार इस खबर से बेहद उत्साहित है और परिवार में नए सदस्य का स्वागत कर रहा है। मां और बेटा दोनों सकुशल हैं। आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।"

करीना ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह के समय एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम तैमूर रखा गया है। तैमूर का अर्थ है-लोहा।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.