आम आदमी (आप) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। केजरीवाल यहां प्रदेश में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। आप संयोजक केजरीवाल सुबह नियमित उडान से भोपाल पहुंच गए है।
इसकी पुष्टि करते हुए आप प्रदेश मीडिया सेल प्रभारी दुष्यंत दांगी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से नियमित उड़ान से भोपाल पहुंच गए है। जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। केजरीवाल यहां दोपहर 12 बजे के बाद छोला दशहरा मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे।
आप के मुताबिक परिवर्तन रैली के माध्यम से केजरीवाल प्रदेश की अव्यवस्थाओं पर जोर देंगे। साथ ही केजरीवाल नोटबंदी के बाद लोगों को हो रही परेशानियों और इससे हो रहे घोटाले को जनता के सामने पेश करेंगे। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा आठ नवंबर को 500 और 1000 रूपये के नोटों को अमान्य किए जाने के बाद देश भर की जनता को बड़ी मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्रोत- आईएएनएस
|
|
Comments: