भोपाल, 19 दिसंबर (आईएएनएस)| पर्यावरणविद् और गांधीवादी चिंतक अनुपम मिश्र के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मिश्र द्वारा समाज को जल-चेतना से समृद्ध बनाने में दिया गया योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा, "आज भी खरे हैं तालाब' और 'राजस्थान की रजत बूंदें' जैसी अमूल्य कृतियों के माध्यम से उन्होंने जल-संरक्षण के प्रति समाज को आंदोलित करने की शुरुआत की थी। उनके निधन से देश ने अति संवेदनशील पर्यावरणविद् खो दिया है।"राज्य के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा, उद्योग म्ांत्री राजेंद्र शुक्ल और संस्कृति राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा ने मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।--आईएएनएस
|
|
Comments: