नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने जाने-माने पर्यावरणविद् और गांधीवादी चिंतक अनुपम मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ट्विटर पर अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा, "महान जल चेतना रखने वाले आदरणीय अनुपम मिश्र जी आज नहीं रहे, उन्हें श्रद्धांजलि। हम उनके महान कार्यों को जारी रखेंगे।"
उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय मिश्र का नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार सुबह निधन हो गया। उनकी पुस्तक 'आज भी खरे हैं तालाब' बहुचर्चित रही।--आईएएनएस
|
|
Comments: