राजधानी में पार्टी के सुभाष फाटक स्थित कार्यालय से बाइक रैली दिल्ली के युवा विधायक प्रवीण देशमुख, प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर व प्रदेश यूथ विंग संयोजक निशांत गंगवानी के नेतृत्व में निकली गई। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस पार्टी दफ्तर पर आकर खत्म हुई।
प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। दिल्ली में कई ऐसे विधायक हैं, जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है और वे दिल्ली के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां 20 दिसंबर की रैली को सफल बनाने में भी युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।--आईएएनएस
|
|
Comments: