नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)| लेफ्टिनेंट बिपिन रावत थल सेना और एयर मार्शल बी.एस. धनोआ वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। सरकार ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
ये दोनों क्रमश: जनरल दलबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल अरूप राहा का स्थान लेंगे। दोनों 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।--आईएएनएस
|
|
Comments: