चेन्नई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अस्पताल में भर्ती द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि से मिलने यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ द्रमुक नेता जल्द अस्पताल से घर लौटेंगे। राहुल एक विशेष विमान से करुणानिधि से मिलने यहां पहुंचे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने करुणानिधि से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करुणानिधि के जल्द ठीक होने की कामना की है।राहुल के साथ तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष तिरुनावुक्कारासर और पार्टी के अन्य नेता भी करुणानिधि का हालत जानने अस्पताल पहुंचे।इस दौरान द्रमुक के कोषाध्यक्ष एम.के. स्टालिन भी मौजूद रहे।अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि करुणानिधि (92) को सांस लेने में कठिनाई, जुकाम और अपच की शिकायत के बाद गुरुवार देर रात कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अधिकारियों ने बताया, "उनकी हालत स्थिर है। उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।"करुणानिधि को इस महीने दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले पहली दिसंबर को भी उन्हें शरीर में पानी की कमी एवं आहार की समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद सात दिसंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।--आईएएनएस
|
|
Comments: