खंडवा, 16 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू पर गुरुवार से शुरू हुए द्वितीय जल महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक प्रकृति का आनंद लिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज ने हनुवंतिया में सूर्योदय का नजारा देखा और अलस्सुबह हनुवंतिया बोट क्लब पर पहुंचकर विपुल जलराशि से निकलने वाली लहरों का आनंद उठाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुवंतिया में भरे अथाह जल से उत्पन्न लहरें मन को रोमांचित और आनंदित कर देती हैं। यहां आकर समुद्रतट का आभास होता है।उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ बोट क्लब पर लगभग आधा घंटा बिताया।--आईएएनएस
|
|
Comments: