Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

जल्द ही नियुक्त होंगे थल और वायु सेना के नये अध्यक्ष

New Delhi, Fri, 16 Dec 2016 NI Wire

लम्बे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि जल्द ही थल सेना और वायु सेना के अध्यक्ष पद के लिए नये चेहरे देखने को मिलेंगे। उन्होने कहा कि वह जल्द ही थलसेना और वायुसेना प्रमुखों के नामों का ऐलान करेंगे। उन्होंने विजय दिवस पर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही।

हालांकि, पर्रिकर ने नए सेना प्रमुखों के नामों की घोषणा के लिए समयसीमा का उल्लेख नहीं किया। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप रापा, दोनों 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

देश 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारतीय सेना की फतह की याद में विजय दिवस मनाता है। इसके बाद ही पाकिस्तान से अलग होकर एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक, नए सैन्य प्रमुखों की नियुक्ति से संबंधित फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय में है और इस संबंध में आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद किए जाने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि जनरल दलबीर सिंह की जगह लेने के लिए पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बक्शी, दक्षिणी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी.एम.हरीज और सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत दौड़ में हैं। जबकि इस सूची में वायुसेना प्रमुख के लिए एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ का नाम सबसे आगे चल रहा है। पर्रिकर ने 16 दिसंबर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन भारत ने ‘निर्णायक जीत’ हासिल की थी।

उन्होंने कहा, ‘मुझे इस दिन के महत्व पर जोर देने की जरूरत नहीं है। यह वह दिन है जब हमें निर्णायक जीत मिली थी और एक नए देश का गठन हुआ था।’

स्रोतः आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.