नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)| दांत की सुरक्षा को लेकर 'डेंटल हेल्थ उत्सव-2016' का आयोजन मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (एमएआईडीएस) में किया गया। उत्सव का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। डेंटल उत्सव की शुरुआत 14 दिसंबर को की गई। उत्सव की सबसे खास बात 'निशुल्क दांतों की जांच' का आयोजन रहा। इसके तहत आम लोग अपने दांतों की जानकार चिकित्सकों से जांच करा सकते हैं। उत्सव के पहले दिन 703 मरीजों ने अपने दांतों की जांच कराई। इसी तरह उत्सव के दूसरे दिन 908 लोगों के दांतों की जांच की गई।
उत्सव का मकसद समय रहते दांतों के स्वास्थ्य की जांच कर, इसके जरूरी इलाज की सलाह देना है। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को जरूरी इलाज और दांतों की साफ-सफाई की जानकारी दी। इसमें मरीजों को मुफ्त टूथपेस्ट भी बांटे गए।दंत स्वास्थ्य प्रदर्शनी का आयोजन लोगों में 'पौष्टिक पोषण स्वस्थ दांत' के विषय को बढ़ावा देने के लिए किया। इस दौरान लोगों ने अपनी दांतों से जुड़ी समस्याओं को चिकित्सकों के समक्ष रखा। लोगों को 'खराब पोषण और स्वास्थ्य' संबंधी बातें भी बताई गई।कार्यक्रम में लोगों को अपने पोषण में सुधार के आसान तरीके सुझाए गए। स्वास्थ्य व दांतों के लिए स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई। दूसरे दिन कार्यक्रम के अतिथि प्रवक्ता डॉ. अरुणा ब्रूटा रही। ब्रूटा मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य के जानकार हैं। ब्रूटा ने 'चिंता और दंत स्वास्थ्य' पर अपने विचार लोगों में रखे।उत्सव के दूसरे दिन का आर्कषण पद्मश्री ओडिशी नृत्यांगना रंजना गौहर रही। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इसका आयोजन 'स्पीक -मैके' द्वारा किया गया। दूसरे दिन अंतर कॉलेज प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन हुआ। इसमें नुक्कड़ नाटक, गायन, फैशन शो आदि का आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली व एनसीआर के डेंटल कॉलेजों ने भाग लिया। सोलह दिसंबर को डेंटल हेल्थ उत्सव का तीसरा दिन है।--आईएएनएस
|
|
Comments: