नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम को ब्राजील में जारी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार मिली है। भारतीय टीम को बुधवार को उरुग्वे ने 2-1 से हराया। मध्यांतर तक उरुग्वे की टीम 2-0 से आगे थी।
इसके बाद भारतीयी टीम ने दूसरे हाफ में अपना एकमात्र गोल किया। यह गोल कोमल थाटाल ने किया।भारत को शुक्रवार को एक बार फिर उरुग्वे से भिड़ना है।--आईएएनएस
|
|
Comments: