संयुक्त राष्ट्र , 15 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को निर्वतमान संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और विकास में योगदान को स्वीकार करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। एक प्रस्ताव पेश कर 15 देशों की सदस्यता वाली परिषद ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों व सिद्धांतों के प्रति समर्पण और देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने के लिए बान की सराहना की।
बान इस महीने के अंत में सेवानिवृत होने जा रहे हैं। उनके उत्तराधिकारी पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुतेरेस हैं जिनका पांच वर्षीय कार्यकाल एक जनवरी 2017 से शुरू हो रहा है।--आईएएनएस
|
|
Comments: