भोपाल, 15 दिसंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने चार मोर्चो के प्रदेशाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी।
प्रदेशाध्यक्ष द्वारा घोषित अध्यक्षों में अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा शामिल है।प्रदेशाध्यक्ष चौहान ने बुधवार को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष सनव्वर पटेल, भगत सिंह कुशवाह को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सूरज कैरो को अनुसूचित जाति मोर्चा और पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत को किसान मोर्चा का अध्यक्ष घोषित किया।--आईएएनएस
|
|
Comments: