रांची, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इसमें दो लोग घायल भी हुए। पुलिस ने बताया कि सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
लेस्लीगंज पुलिस के अनुसार, एक स्कोर्पियो गाड़ी में कुल नौ लोग यात्रा कर रहे थे, जब चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। यह हादसा हरसैन के पास हुआ, जो रांची से 145 किलोमीटर दूर है।इस दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को रांची के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।--आईएएनएस
|
|
Comments: