मास्को, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)| रूस की राजधानी मास्को 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप के दौरान 10 लाख लोगों की मेजबानी करने को तैयार है। मास्को उन 11 शहरों में है, जहां विश्व कप के मैच खेले जाएंगे।
समाचार एजेंसी तास ने मास्को के राष्ट्रीय योजना तथा अंतरक्षेत्रिय संचार विभाग के प्राशसन विभाग के अधिकारी कोंसटानटिन गोरयाईनोव के हवाले से लिखा है, "मास्को 2018 विश्व कप के दौरान मास्को 10 लाख लोगों की मेजबानी के लिए तैयार है।"उन्होंने कहा, "पूर्ण तरीके से हमें उम्मीद है कि 2018 में रूस की राजधानी में दो करोड़ लोग आएंगे।"रूस इस समय फुटबाल विश्व कप की तैयारियों में लगा हुआ है।देश ने 2018 विश्व कप के मैचों के लिए 11 शहरों का चयन किया है। उनमें मास्को, सेंट पीटरसबर्ग, सोच्ची, काजान, सारांस्क, कालिंग्राड, वोलगोग्राड, रोस्टोव-ऑन, डॉन, निजहनी, नोवगोरोड, येकाटेरिनबर्ग, और सामारा शामिल हैं।विश्व कप का आयोजन 2018 में 14 जून से 15 जुलाई के बीच किया जाएगा।--आईएएनएस
|
|
Comments: