हैम्बर्ग, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)| डिएटमार बिएर्सडोरफेर को हैम्बर्ग क्लब के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर हेरिबर्ट ब्रुचागेन टीम के नए चेयरमैन होंगे। जर्मनी के फुटबाल क्लब ने घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हैम्बर्ग की पर्यवेक्षी समिति ने सोमवार को अपनी आधिकारिक घोषणा में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सर्वसम्मित के साथ डिएटमार को चेयरमैन पद से हटाया गया है और ब्रुचागेन बुधवार से इस पद का कार्यभार संभाल रहे हैं।हैम्बर्ग की पर्यवेक्षी समिति के चेयरमैन कार्ल गेर्नान्ड ने कहा, "एचएसवी दुर्भाग्य से पर्याप्त सफलता और स्थिरता हासिल करने में विफल रहा है और इस कार काफी विचार विमर्श के बाद कार्यकारी बोर्ड में परिवर्तन किया गया है।"हाल ही के कुछ साल में जर्मन लीग में अच्छे परिणामों के लिए हैम्बर्ग को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।कार्ल ने कहा कि ब्रुचागेन को चेयरमैन पद पर नियुक्त किए जाने से क्लब को जिम्मेदार हाथों में सौंपा जा रहा है। उनका पहला काम नए खेल निदेशक की नियुक्ती करना होगा।--आईएएनएस
|
|
Comments: